ग्राहकों की सुविधाओं का रखा जाएगा पूरा ख्याल : पुष्पा देवी
भुरकुंडा (रामगढ़)। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सोमवार को महा सप्तमी के दिन जयप्रकाश नगर भुरकुंडा में कोमल ब्यूटी पार्लर का भव्य उद्घाटन किया गया। इसके पूर्व पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रों उच्चारण के बीच पुरोहित द्वारा विशेष पूजा अर्चना कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। मौके पर पार्लर की प्रोपराइटर पुष्पा देवी, संचालिका कोमल कुमारी और बुलबुल कुमारी ने बताया कि कोमल ब्यूटी पार्लर में थ्रेडिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्पा, वैक्सिंग,
फेशियल, मेहंदी, ब्राइडल मेकअप जैसी आधुनिक सेवाएं उचित शुल्क पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां ग्राहकों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जायेगा। ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतरीन सेवाएं ही इस पार्लर की पहचान होंगी। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों से बेहतर क्वालिटी के साथ उचित मूल्य पर थ्रेडिंग, हेयर कटिंग, हेयर स्पा, वैक्सिंग, फेशियल, मेहंदी,
ब्राइडल मेकअप जैसी आधुनिक सेवाएं लेने के लिए अपने प्रतिष्ठान में आने का आह्वान किया। बताया गया कि यहां पर सूट, ब्लाउज, फॉल व लहंगा की सिलाई की भी उत्तम सुविधा दी जा रही है। मौके पर प्रोपराइटर के पति बबलू ठाकुर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


