रिपोर्ट एस कुमार
सिरका। सीसीएल सुरक्षा दल व पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को कोलयरी सिरका के नया कोयला स्टॉक के आस-पास छापेमारी चलाया, इस दौरान कोयला लादने आए तीन मोटरसाइकिल को पकड़ा, जिसमें हीरो होंडा स्प्लेंडर, पैशन प्रो, टीवीएस बाईक शामिल है, तीनों बाइकों को रामगढ़ थाना के हवाले कर दिया गया है, वहीं अवैध कोयला चुराने वाले फरार हो गए, जबकि सभी में हड़कंप व्याप्त है।
बताया जाता है कि बाईको द्वारा गिद्दी थाना के गांव बसरिया व हेसला की ओर अवैध कोयला ठीकने लगाने का काम किया जाता है, अक्सर कई वाहनों पर कोयले के बोरे लेकर कई वाहन दौड़ते हुए दिखाई देते हैं। मौके पर अरगड्डा जीएम यूनिट के जितेंद्र, महावीर, गिद्दी ‘ए’ के मदन, सिरका के इंस्पेक्टर राजू राम पुलिस एसआई सुरेश उरांव समेत कई महिला पुरुष होमगार्ड जवान शामिल थे।

