समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यपमांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सव
BREAKING
मेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरणपांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारितरोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चामांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यासविधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन30 सितंबर को गिद्दी-दामोदर पुल का होगा शिलान्यास, सांसद मनीष जायसवाल करेंगे शिलान्यासबड़कीपोना में गैस सिलेंडर का पाइप फटने से झुलसी महिला की मौतझारखंड के समृद्ध जनजातीय संस्कृति की झलक व पौराणिक गाथाओं से जुडा करमा त्यौहार है : डॉ सुनील कश्यपमांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मेनगेट में कर्मा पूजा पर हनुमान मंदिर समिति ने किया प्रसाद वितरण
6 hours ago
पांडेय गिरोह के कुख्यात अपराधी विकास तिवारी के विरुद्ध निरुद्धादेश पारित
7 hours ago
रोयांग में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, करम महोत्सव और पंचायत चुनाव की रणनीति पर चर्चा
7 hours ago
मांडू विधायक ने गिद्दी ग पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया शिलान्यास
7 hours ago
विधायक निर्मल महतो ने किया केशरी स्नैक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन
7 hours ago

शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन रिपोर्ट आरिफ कुरैशी रामगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले...
विज्ञापन

रामगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा रामगढ़ जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंडों में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति, नामांकन, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा खराब प्रदर्शन वाले स्कूल क्षेत्र के बीपीओ पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement

इसके साथ ही विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा यूडैश रैंकिंग तथा अपार स्टेटस की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार लाने एवं अपार आईडी जनरेशन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, जिले के विभिन्न संकुलों में बीआरपी एवं सीआरपी द्वारा किए जा रहे मॉनिटरिंग कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फील्ड विजिट और निरीक्षण में और अधिक सक्रियता बरतने की हिदायत दी।

उपायुक्त ने विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली, साफ-सफाई एवं भवनों की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में पोषण वाटिका विकसित करने का विशेष निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर व सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान विद्यालयों में संचालित स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय व्यवस्था, खेलकूद गतिविधियों एवं डिजिटल शिक्षा से संबंधित कार्यों की भी जानकारी ली गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें तथा बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्यरूप से उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम , जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार , संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top