समाचार संध्या सत्य • निष्पक्षता • विश्वास
728 × 90 Advertisement
BREAKING NEWS
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है - जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्वआरपीए रामगढ़ फोटोग्राफी एसोसिएशन का चुनाव 9 अक्टूबर को, 1 अक्टूबर से होगा नामांकनजर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरनाझारखण्ड सरकार खेल प्रतिभा आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है : मंत्री योगेंद्र प्रसाद
BREAKING
मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्षबिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गयाकोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियानरामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईंरामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादलाझारखण्ड का करमा त्यौहार सांस्कृतिक धरोहर है – जिप सदस्य धनेश्वर महतोबीएड कॉलेज सुकरीगड़ा मे धूमधाम से मनाया गया करमा महोत्सवदुलमी में ग्रामीणों की हुई बैठक, प्राचीन दुर्गा मंदिर समिति का किया गया पुनर्गठन, अध्यक्ष बने श्रीकांत कुशवाहा सचिव राजीव कुमार कुशवाहाअवैध शराब कारोबार मामले में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, गोला पुलिस की छापेमारी में मिली सफलताराधा गोविन्द विश्वविद्यालय में कर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजनसुभाष नगर में कोचिंग, कंप्यूटर सेंटर व जिम के लिए तीन बड़े कमरे उपलब्धबीएस पब्लिक स्कूल अरगड़ा में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व

सभी मेन्यू देखें

हमें फॉलो करें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने बनाया श्याम को एजेकेएसएस यूनियन के एरिया उपाध्यक्ष
5 hours ago
बिरसा मैदान चरही मे करमा महोत्सव मनाया गया
5 hours ago
कोटपा अधिनियम के अनुपालन को लेकर शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में चलाया गया जांच अभियान
5 hours ago
रामगढ़ में सोनी कैमरा का वर्कशॉप आयोजित, वेडिंग फोटोग्राफी की बारीकियां सिखाई गईं
5 hours ago
रामगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर-दारोगा का तबादला
5 hours ago

झूठे आश्वासन से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया पीवीयूएनएल के ऐश माउंट का निर्माण कार्य

हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें! विज्ञापन चार गांवों के विस्थापितों का आंदोलन तेज, मांगें पूरी...
विज्ञापन

भुरकुंडा (रामगढ़)। पतरातु विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) प्रबंधन द्वारा बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से प्रभावित चार गांवों बलकूदरा, जयनगर, रसदा एवं गेगदा के विस्थापितों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। नाराज ग्रामीणों ने छाई डैम पर बन रहे ऐश माउंट का निर्माण कार्य पूरी तरह बंद करा दिया और स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी जायज मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 10 जून 2026 से कार्यबंदी की घोषणा की थी।

विज्ञापन

इसके एक दिन पहले 9 जून 2026 को पीवीयूएनएल प्रबंधन ने तीनों पंचायतों के मुखिया एवं ग्रामीणों के साथ आपात बैठक कर डेढ़ महीने के भीतर सभी प्रमुख मांगों का समाधान करने का लिखित एवं मौखिक आश्वासन दिया था। प्रबंधन के भरोसे पर ग्रामीणों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न तो मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही कोई संतोषजनक पहल की गई।

Advertisement
Advertisement

इससे आक्रोशित होकर उन्हें दोबारा निर्माण कार्य बंद कराने का निर्णय लेना पड़ा। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में स्थानीय बेरोजगारों को 60 वर्ष तक की सेवा अवधि के साथ स्थायी रोजगार एवं नियुक्ति पत्र दिया जाए। छाई डैम से प्रभावित रैयतों की धान की फसल के नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। डूब क्षेत्र अथवा छाई डैम के अंदर बसे परिवारों के लिए स्थायी एवं बेहतर पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।

रामगढ़ उपायुक्त के निर्देशानुसार पीवीयूएनएल की विस्थापित नीति एवं नियमावली में मौजूद त्रुटियों को तत्काल दूर कर संशोधित किया जाए। आंदोलनकारी ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक रोशन लाल चौधरी एवं सांसद मनीष जायसवाल से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि छाई डैम एवं ऐश माउंट निर्माण से संबंधित सहमति पत्र पर जनप्रतिनिधियों के भी हस्ताक्षर हैं।

ऐसे में सहमति पत्र की शर्तों का पालन सुनिश्चित कराना और विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा करना उनका नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बलकूदरा मुखिया विजय मुंडा ने किया। विरोध प्रदर्शन में बिजेंद्र मुंडा, लालू महतो, पंचम साव, हरि सिंह, आनंद कुमार, विजय ठाकुर, विकास कुमार, अंकित कुमार, कपिल कुमार, चीकू कुमार, अमित कुमार, नंदू कुमार, राहुल कुमार, प्रेमनाथ यादव, महावीर महतो, मेघा प्रजापति, शंकर प्रजापति, शनि प्रजापति, सनोज, अमित कुमार, विपिन उरांव, सतीश प्रजापति, सचिन कुमार, रोहित कुमार, रामप्रसाद प्रजापति, अनिल कुमार, नीरज कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार, आनंद कुमार, विकास मुंडा, विक्रम उरांव, आलोक कुमार, दीपक कुमार, छोटू मुंडा, राजेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में विस्थापित एवं प्रभावित ग्रामीण उपस्थित थे।

G. Reddy

जी रेड्डी एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वे "समाचार संध्या" नामक वेब पोर्टल संचालित करते हैं, जो समसामयिक घटनाओं पर गहरी विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करता है। उनका उद्देश्य समाज को सही और विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना है।
Scroll to Top